चम्पारण नीति / बेतिया / पश्चिमी चम्पारण:- बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन एटक का चौथा जिला सम्मेलन बलिराम भवन बेतिया के सभागार में शंभु नाथ मिश्र, रामाश्रय हजरा, गोदावरी देवी की अध्यक्ष मंडली में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार राज्य विधालय रसोईया यूनियन एटक बिहार के राज्य अध्यक्ष सह एटक के स्टेट डिप्टी जेनरल सेक्रेटरी ओम प्रकाश क्रांति रहे, सम्मेलन को किसान नेता राधामोहन यादव, आशा नेत्री रंजना चौहान, 102 ऐम्बुलेंस कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील राम, जिला सचिव आदर्श मणी तिवारी ने सम्मेलन को ग्रीट किया जबकि सम्मेलन का विधिवत् उदघाटन जिला नेता बब्लू दूबे ने किया । चार वर्षो का कार्य प्रतिवेदन तथा लेखा जोखा जिला नेता लालबाबु राम ने प्रस्तुत किया। सम्मेलन में बैरिया, नौतन, बेतिया, मझौलिया, सिकटा, चनपटिया, योगापट्टी, नरकटियागंज, रामनगर, गौनाहा, लौरिया, सहित विभिन्न प्रखण्डों की रसोईया उपस्थित रही। 31 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया ... लालबाबु राम(अध्यक्ष)रामाश्रय हजरा (उपाध्यक्ष) वीणा देवी(सचिव) गोदावरी देवी (उपसचिव) अंबिका प्रसा(उपसचिव) शंभुनाथ मिश्र(संगठन मंत्री) शारदा देवी (कोषाध्यक्ष) सर्वसम्मति से चुने गए।
28 सितम्बर को जन संगठनों को राजभवन के मार्च में हजारों की संख्या में प. चम्पारण से पटना चलने का निर्णय लिया गया।
Tags
न्यूज