बांका :चाँंदन प्रखंड के बस स्टैंड से लेकर स्टेट बैंक के सामने पक्की सड़क और रोजाना सुबह औऱ शाम हजारो लीटर पानी पक्की सड़क और बह जाता हैं जबकि उसी के बगल वार्ड सात के आम लोगों को पीएचईएडी नल से एक बूंद पानी नही मिल रहा हैं जिससे करीब 80 परिवार के समक्ष पानी की समस्या खड़ी हैं। जबकि पक्की सड़क के किनारे पानी बहने से आने जाने वाले आम लोगों के साथ यात्री को भी काफी परेशानी हो रही हैं सड़क किनारे पैदल चलने वाले लोगो को सड़क किनारे छोटे बड़े वाहन के पहिये से कीचड युक्त पानी कपड़े और शरीर पर पड़ता हैं। यह नजारा करीब तीन माह से रोजाना सुबह शाम देखा जाता हैं। जबकि इसी सड़क से होकर सभी स्थानीय पदाधिकारी गुजरते हैं लेकिन इस समस्या पर किसी का ध्यान नही हैं।इसका मुख्य कारण कुछ जगहों पर पाइप का फटना जबकि कुछ जगहों पर नल का नही होना मुख्य हैं जिसे मामूली खर्च पर बंद कराया जा सकता हैं। लेकिन विभाग की लापरवाही से जहां पूरे एक वार्ड को पानी नसीब नही हो रहा हैं वही दूसरी और लगातार रोजाना पानी बर्बाद भी हो रहा हैं इस संबंध में जानकारी देने के बाद बीड़ीओ अंजेश कुमार ने बताता की संबंधित विभाग को इस समस्या की जानकारी देकर इसके निदान करने को कहा जाएगा।
एक ओर पानी की बर्बादी, दूसरी ओर समस्या।
byआमोद कुमार दुबे
-
0