नवादा बाजार पुलिस ने आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी और एक गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​रजौन,बांका :- रजौन प्रखंड अंतर्गत नवादा बाजार सहायक थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के एक नामजद अभियुक्त तथा न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के एक वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है। इस सम्बंध में नवादा बाजार सहायक थाना के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के विरुद्ध चलाए गए अभियान में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बीते 5 जून को दर्ज कांड संख्या 202/26, धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त बाबरचक निवासी निरंजन सिंह उर्फ नीरज सिंह (पिता- स्व. सिकंदर प्रसाद सिंह) को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में पुलिस छापेमारी के दौरान अभियुक्त के घर से एक देशी कट्टा और 9 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि अपराध नियंत्रण एवं वारंटियों की धरपकड़ के तहत की गई एक अन्य कार्रवाई में हरतोड़ा निवासी बिसेसर हरिजन को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) लंबित था। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जा रहा है। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का यह सघन अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट :-केआर राव 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post