वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर परमानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने निकाला पदसंचलन, सामूहिक रूप से गाया राष्ट्रीय गीत

​रजौन,,बांका :- कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रजौन प्रखंड के नवादा बाजार स्थित परमानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जहां प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए भव्य पदसंचलन निकाला। यह पदसंचलन नवादा बाजार स्थित अमर शहीद सुधांशु चौक पर पहुंचा, जहां अतिथियों द्वारा भारत माता के तैलचित्र और शहीद सुधांशु की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के ऐतिहासिक महत्व और स्वाधीनता संग्राम में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात तय समयानुसार ठीक 11:00 बजे सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' का सस्वर गायन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा प्रधानाचार्य द्वारा आभार प्रकट किया गया। इस आयोजन में स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के अधिकारीगण, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार, नवादा-खरौनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सकहारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता बिमल कुमार गुप्ता, नवादा बाजार सहायक थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित आचार्य शंभूकांत कुमार, राकेश कुकर, नंदा कुमारी, शीला कुमारी, मुकेश कुमार के अलावे अन्य आचार्य-आचार्या, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post