चम्पारण नीति/बेतिया(प.च.) आज दिनांक 10-9-26 दिन बृहस्पतिवार को सुबह 7.30 बजे बड़ा रमना मैदान, परिसर में बेतिया में आधार संस्था (राजगुरु चौक,बेतिया) के सौजन्य से आयोजित "वरिष्ठ नागरिक सम्मान" कार्यक्रम के दौरान शहर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आगन्तुक रामसुंदर राउत 84 वर्ष, राम दास बौद्ध, 81 वर्ष, कामेश्वर सिंह 81 वर्ष को शाल ओढ़ा कर एवं एक - एक पौधा दे कर सम्मानित किया गया। मौके पर उषा बौद्ध, रीता देवी पुर्व वार्ड परिषद , टिंकु जी, चन्द्र शेखर दुवेदी, फौजी चितरंजन कुमार, कुनदन कुमार, कन्हैया प्रसाद, का, रविन्द्र रवि एवं अन्य गणमान्य नागरिक, नौजवान, संजय राव एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नन्द लाल जेपी सेनानी ने किया .... !