बांका:कोशी स्नातक क्षेत्र के एमएलसी उम्मीदवार एन के यादव द्वारा मंगलवार देर रात तक अपने मतदाता से मिलकर अपने लिए वोट मांगा।इस दौरान श्री यादव प्रखंड मुख्यालय के पांडेय टोला,बस स्टैंड शांतिपुर, सहित गोविंदपुर गांव के मतदाता से मुलाकात किया।उन्होंने खुद दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगों का क्षेत्र 14 जिले में फैला होने के कारण आम मतदाता से काफी कम संपर्क हो पाता हैं जिससे कुछ मतदाता नाराज रहते हैं। फिर भी हमारा प्रयास सब को मिलजुल कर रहने का होता है। हम किसी। जाति विशेष के लिए काम नहीं करते हैं। और हर क्षेत्र में समान रूप से विकास हो यही मेरा प्रयास होता है।एमएलसी उम्मीदवार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेकृष्ण पांडेय,चंद्र मोहन पांडेय,सुबोध यादव,मनीष शर्मा,हेमंत दुबे सहित दर्जन भर एनडीए समर्थक उपस्थित थे।