1932 में बना पुस्तकालय का फिर होगा जीर्णोद्धार

बांका:आजादी की लड़ाई में चांदन के युवा वर्ग को प्रेरित करने और अंग्रेज के खिलाफ आंदोलन को तेज बनाने के लिए स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के सहयोग से 1932 में जिस पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। जो बीते कुछ वर्षों से लगभग बिलुप्त हो गया था उस पुस्तकालय को फिर से जागृत करने का प्रखंड के युवाओं ने बीड़ा उठाया है इसके लिए एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें कुछ बुजुर्गों ने बताया कि इस पुस्तकालय का निर्माण सिर्फ बच्चों को विकसित करने और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में उसके योगदान के लिए किया गया था और यहां बैठकर ही स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों के खिलाफ अपनी रणनीति तैयार करते थे। इसकी स्थापना स्वतंत्रता सेनानी स्व मथुरा नाथ पांडेय, नफरचंद्र पांडेय की पहल पर किया गया था।इस पुस्तकालय का नाम सरस्वती पुस्तकालय रखा गया था लेकिन कुछ दिनों से यह पुस्तकालय देख-रेख और समुचित व्यवस्था के कारण विलुप्त होता चला जा रहा है। उसे फिर से जागृत करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने एक बैठक कार्य निर्णय लिया कि स्वतंत्रता सेनानियों के इस धरोहर को प्रखंड में फिर से जागृत कर दिया जाएगा। जिससे यहां पढ़ने वाले छात्रों को यह आभास हो सके कि हमारे पूर्वजों ने देश को आजाद करने के लिए कितना योगदान दिया था। आज भी इस पुस्तकालय में कई तरह के पुराने किताब और आजादी के आंदोलन के बारे में जानकारी मिलती है। इस पुस्तकालय को तत्काल सरकार किसान भवन में चलने का निर्णय लिया गया है । स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इसके लिए अलग भवन का निर्माण कर पुस्तकालय को उसमें स्थानांतरित किया जाएगा और वह सारी व्यवस्था दी जाएगी। जिससे यहां बैठकर पढ़ने वाले छात्रों को लाभ हो सके इसके लिए जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी लिया जाएगा इस बैठक में मुख्य रूप से पंकज कुमार पांडेय, चंद्रमोहन पांडेय,विवेकानंद पांडेय,सत्य प्रकाश पांडेय,पप्पू पांडेय, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post