बाजारों में सजीं छठ पूजन सामग्री की दुकानें

बांका:सूर्योपासना के महापर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। प्रखंड के प्रमुख चौराहों और बाजारों में छठ पूजा के लिए अस्थायी दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर नया चावल, गुड़, सूप-दौरा, गन्ना, फल-फूल सहित पूजन की अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध है। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप-दउरा आसपास के गांव के अलावे अन्य जगहों से मंगाए गए हैं। वहीं, घाघरा नींबू संतरे की आपूर्ति देवघर से हुई है। बाजारों में सेब, केला सहित विभिन्न मौसमी फलों की भरपूर आवक है। पर्व को लेकर खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंगलवार को काली पूजा मेले में भी सबसे अधिक बिक्री सुप और डालिया, और सुप्ती की हुई।दुकानदारों को उम्मीद है कि गौरीपुर में काली मूर्ति विसर्जन के बाद छठ पूजा की तिथियां नजदीक आएंगी, बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी। वैसे हर जगह बाजार सजाया जा चुका है और लोग खरीदारी शुरू भी हो चुकी है। वही इस पर्व को लेकर बाहर से आने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post