मानव श्रृंखला में आम जनों की भागीदारी काफी कम नजर आई


नरकटियागंज । जल जीवन हरियाली को लेकर बिहार सरकार की मानव श्रृंखला निर्माण तो हुआ लेकिन इस कार्यक्रम में आम जनों की भागीदारी काफी कम नजर आई।मानव श्रृंखला में लोगों में उत्साह नही देखा गया।आमजनों की भागीदारी कम होने से कई जगह लोग नजर नही आये।जिससे सड़क खाली रहा।मानव श्रृंखला में एक छोर से दूसरे छोर के बीच में 500 मीटर के बीच मे लोग नजर नही आये। हालांकि श्रृंखला में स्कूली बच्चे सरकारी कर्मी शामिल हुए,अधिकारी भी सड़क पर उतरे ।शिक्षकों का एक समूह शामिल नहीं हुआ।अलबत्ता प्रशासनिक अधिकारियों ने मानव श्रृंखला को पूर्णतः सफल बताया है वीडियो नरकटियागंज राघवेंद्र त्रिपाठी ने मानव श्रृंखला को सफल बताया और आम लोगों को धन्यवाद दिया है।इस कड़ी में जगह जगह पर शिकारपूर थाना एवं अन्य बीएमपी जवान सुरक्षा के लिए तैनात थे।मानव श्रृंखला के दौरान वाल्मीकिनगर सांसद बैधनाथ महतो,पूर्व विधायिका रेशमी वर्मा,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद मणि तिवारी,मनान अंसारी,रेलवे प्रवेशिका प्लस टू विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक,पूर्व प्राचार्य मोहम्मद सनाउल्लाह,जयप्रकाश'सागर', नेमतुल उलूम दिउलिया मदरसा के छात्र एवं शिक्षक, ब्लॉक के कर्मी,गोविंद कुमार,नगर परिषद के कर्मी के साथ हजारों लोगों ने भाग लिया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post