दुमका जिला के श्री अमड़ा चौक पर चेकिंग के दौरान दो साइबर अपराधी पकड़ाया।

    मीडिया को बताते हुऐ दुमका पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा एवं अन्य।  ( फाईल फोटो )

जीतन कुमार, दुमका। 
दुमका पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा को गुप्त सूचना के आधार पर साईबर DSP श्री राम सामद के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया ।इस टीम को जिसकी तलाश थी वह  मुफ्फसिल थानान्तर्गत श्री अमड़ा चौक पर चेकिंग लगाकर छापामारी की गई तथा रामगढ़ थाना क्षेत्रान्तर्गत कड़बिंधा में भी छापामारी की गयी । इस छापामारी में दो साईबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना –अपना अपराध स्वीकार किये हैं । गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मियों के पास से एवं उनके निशानदेही पर साईबर अपराध में प्रयोग किये जाने वाले मोबाईल फोन, फर्जी सीम कार्ड, फर्जी ए0टी0एम0 कार्ड, लैपटॉप, बैंक पासबूक, मोटरसाईकिल तथा नगद 2,47,000 रूपया बरामद किया
 गया । 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post