जीविका कर रही है एक लाख बीस हजार मास्क तैयार

जीविका कर रही है एक लाख बीस हजार मास्क तैयार


आमोद कुमार दुबे ,व्यूरो ।
बाँका: जिले के चांदन प्रखंड स्थित संगम जीविका महिला समूह द्वारा एक लाख बीस हजार मास्क तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसमे जीविका कार्यालय द्वारा 90 दिनों के अंदर एक लाख बीस हजार मास्क तैयार करने का काम जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। इसमें कुल 16 महिलाएं लगातार काम कर रही है। जिसे प्रतिदिन 250 के हिसाब से पारिश्रमिक भी दिया जा रहा है। इसके लिए सिलाई मशीन कपड़ा सहित अन्य सामान जीविका द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए जीविका के प्रबंधक वरुण कुमार और कोऑर्डिनेटर कुणाल सत्यपाल रेड्डी ने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार 90 दिनों के अंदर यह तैयार करना है। और इसका बितरण भी यहीं से किया जाना है। बुधवार तक 8000 मास्क तैयार कर लिया गया है। जिसमें 2900 मनरेगा को और 4000 प्रदान संस्था कटोरिया को दिया जा चुका है ।पंचायत के मुखिया को भी इसी जीविका से तैयार पंचम वित्त की राशि से मास्क खरीदकर मास्क का   वितरण करना है।यह संगम जीविका महिला संकुल चांदन के तरफ से तैयार कराया जा रहा है ।इसमें सुनीता देवी, गीता देवी, सीता देवी, पूजा सिंह, सहित 16 महिलाएं लगातार काम कर रही हैं जिन्हें इस लॉकडाउन के दौरान अच्छी-खासी आमदनी भी हो रही है।पर स्थानीय पंचायत मुखिया द्वारा तैयार मास्क को खरीदने में दिलचस्पी नही दिखाई जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments