अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से दो की घटनास्थल पर ही मौत।


(रवि मिश्रा) 
लौरिया । थाना क्षेत्र के बसवरिया चौराहे पर रात्रि 8:00 बजे  दो बाइक सवार बाजार करके अपने घर  जा रहे थे अचानक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली जिस पर मिट्टी लोड था उसी के चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।प्राप्त सूत्रों की जानकारी के अनुसार मृतक पराउटोला  निवासी है,जबकि दूसरा मृतक लौरिया के ढढ़वा का निवासी बताया जाता है ।
जानकारी की सूचना मिलते ही लौरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लौरिया रेफरल अस्पताल ले गई जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।जहाँ अनयत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल बेतिया भेजा गया ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post