मजदूरों का हक मारा तो होगा FIR: उप विकास आयुक्त



बेतिया। चनपटीया प्रखंड के कई पंचाायत में  जल जीवन हरियाली के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है । लेकिन इसकी खुदाई  कार्य  मजदूरों से नहीं  लेकर जेसीबी मशीन , ट्रैक्टर से तालाब की खुदाई धड़ल्ले से  हो रहा है। सूत्रों के अनुसार यह कार्य मनरेगा योजना के तहत है। लेकिन मजदूर खुदाई कार्य से  कोसों दूर है । लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्य से जहां हजारों की संख्या मे मजदूर अपने राज्य लौट रहे है । बावजूद इसके प्रखंड के कई पंचायतों में जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर से तालाब की खुदाई की जा रही है। दक्षिणी घोघा पंचायत के पाटबंधी पोखरा, जयतीया पंचायत के जयतीया मिश्रवलीया पोखरा आदि में तालाब की खुदाई के लिए मशीन  का  सहारा लिया जा रहा है ।
         उक्त विषय पर  उपविकास आयुक्त रविंद्रनाथ प्रसाद सिंह ने  मोबाइल फोन के माध्यम से हमे बताया कि मनरेगा योजना में मशीन से तालाब खुदाई सख्त मना है । अगर  कोई गलती करते हुए कोई भी पाया जाता है  तो उसके ऊपर एफ आई आर किया जाएगा । साथ ही रविंद्र प्रसाद सिंह  के  द्वारा हमें  में सूचना प्राप्त हुआ है कि डीपीओ मनरेगा को  करवाई का निर्देश  भी  दिया गया है ।
आगे यह देखना बेहद खास होगा की  मजदूरों का हक मार रहे जेसीबी और ट्रैक्टर  पर प्रशासनिक कार्रवाई क्या होती है ?

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post