पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने कुएं में कूदकर दी जान।


अरविंद कुमार सिंह कटोरिया से रिपोर्ट ।
थाना क्षेत्र के सुईया बाजार मुस्लिम टोला की एक 50 वर्षीय महिला ने घर से दो किलोमीटर दूर बेहरबारी बहियार स्थित एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका टोले के निस्तार अंसारी की पत्नी सफीला खातून (50 वर्ष) बताई गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर उक्त महिला के साथ घर में कुछ विवाद हुआ था। जिससे गुस्सा होकर उक्त महिला घर से निकल गई। शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की। लेकिन महिला का कहीं से भी कुछ पता नहीं चला। इधर गुरुवार को किसी ग्रामीण ने कुएं में महिला के शव को देखा। ग्रामीण द्वारा घटना की जानकारी सुईया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र राय सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं कुएं में शव मिलने की बात सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वाराके  शव को कुएं से बाहर निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। इधर घटना को लेकर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस घटना को लेकर सुइया  बाजार के आसपास के क्षेत्रों में तरह तरह का चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post