धुमन्तु परिवार के एक सदस्य की मौत


आमोद दुबे व्यूरो ।
बांका : बांका जिले के चांदन प्रखंड में लॉकडाउन में फंसे धुमन्तु परिवार के एक पुरुष सदस्य का अच्छे इलाज के अभाव में मौत हो गयी है। ये धुमन्तु परिवार लॉकडाउन के पूर्व कई परिवार पांडेयडीह के पास रह रहे थे। उसके एक सदस्य जबरशेर सिंह उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद निवासी की तबियत बिगड़ गयी।आने जाने पर रोक के कारण उसका स्थानीय स्तर पर ही इलाज कराया गया। फिर आने जाने की छूट के बाद गोड्डा जाकर उसका इलाज कराया गया। पर उसकी तबियत में सुधार नही हुआ। और उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी हीराबाई के साथ एक पुत्र भी साथ रह रहा था। उसकी मौत पर पूरे धुमन्तु परिवार में शोक है। स्थानीय लोगो की मदद से उसका अंतिम संस्कार चांदन के नावाडीह घाट पर कर दिया गया। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post