वंअधेड़ व्यक्ति ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

वंअधेड़ व्यक्ति ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या



         कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट ।
 कटोरिया थाना क्षेत्र के सुपाहा गांव में शुक्रवार रात्रि शराब पीने को लेकर परिवार में हुए अनबन से गुस्सा होकर एक 46 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक गांव का छोटी दास पिता स्व शिबू दास बताया गया है। घटना को लेकर मृतक की पत्नी उपासनी देवी के फर्द बयान पर कटोरिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया। जिसमें बताया गया कि बीते शुक्रवार रात्रि उसका पति व बेटा गांव के चंद्रदेव दास के घर श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे। जहां से बेटा खाना खाकर घर लौट आया। लेकिन पति एक घंटे तक लौट कर नहीं आये। खोजबीन करने पर पता चला कि वे भोज खाकर निकल गए हैं। जिसके बाद आसपास के जगहों पर काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चला। इधर रात में ही उक्त अधेड़ ने घर के सामने के कटहल पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। परिजनों के अनुसार मृतक हमेशा शराब के नशे में धुत्त रहता था। जिस वजह से आये दिन घर में विवाद होता था। शुक्रवार रात्रि भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इधर शनिवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने शव को पेड़ टंगा देख परिजनों एवं कटोरिया पुलिस को घटना की जानकरी दी। मृतक के पुत्र द्वारा रस्सी को काटकर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। सूचना मिलते ही अनि रंजीत कुमार रंजीत, सअनि भूषण सिंह एवं प्रशिक्षु अनि मंटू सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाँका भेज दिया गया। फिलहाल इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Post a Comment

0 Comments