राजद ने थाली बजाकर गरीब अधिकार दिवस मनाया।


रवि मिश्रा /चम्पारण नीति  
लौरिया।राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाली बजाकर सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ अपना रोष ब्यक्त किया। राजद के  बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ देवीलाल यादव के नेतृत्व में थाली बजाओ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डॉ यादव ने कहा कि देश कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रही है। कितने लोग इस भयावह बीमारी से अपनी नौकरी खो दिए हैं। कई गरीब परिवारों को खाने के लाले पड़ गए हैं। चिकित्सा ब्यवस्था में लगे चिकित्सक व चिकित्साकर्मी भय से सहमे हुए हैं। इधर सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के बजाय जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है और वर्चुअल रैली कर देशवासियों को गुमराह करने का काम कर रही है।इसी से क्षुब्ध होकर आज राजद के कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के आह्वान पर थाली बजाकर गरीब अधिकार दिवस मना रही है।
मौके पर अन्य कार्यकर्ताओं में रामायण यादव, प्रभू यादव, वरीय नेता आदित्य यादव, रामजीत राउत, भूखल मुखिया, दाऊद देवान, मोतीलाल यादव, मुन्ना शर्मा, ललन यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post