राजद कार्यकर्ता ने मनाया गरीब अधिकार दिवस



     कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट 
प्रखंड क्षेत्र में राजद कार्यकर्ता द्वारा  रविवार को गरीब अधिकार दिवस मनाया। रविवार को दिन के ग्यारह बजे कार्यकर्ता अपने अपने घरों के पास थाली एवं कटोरी बजाकर गरीब अधिकार दिवस मनाए। उन्होंने बिहार में नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी गलत नीतियों के चलते बिहार में प्रवासी मजदूरों का मजाक बन गया। भेड़-बकरी से भी बदतर स्थिति आज प्रवासी मजदूरों की हो गई है। क्वारंटाइन सेंटर यातना गृह के रूप में तब्दील कर दिया गया था। सरकार की विफलता को लेकर राजद ने पूरे बिहार में गरीब अधिकार दिवस मनाया गया। जिसकी शुरुआत रविवार को सिहुलिया गांव में विधायिका स्वीटी सीमा हेंब्रम के समक्ष थाली एवं कटोरी बजाकर किया गया। बाद में इन मुद्दों को जनता के समक्ष बताया गया। बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता की कोई सुन नहीं रहा। विकास के नाम पर लूट मची है। नीतीश सरकार सूबे में हर मोर्चे पर विफल हो गई है। मौके पर राजद युवा जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, प्रखंड प्रधान महासचिव भूदेव यादव, कठोन पंचायत अध्यक्ष मनोज दास सहित अन्य मौजूद थे। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post