चीन के बने सभी समानों का बहिष्कार करे :भास्कर मिश्रा

चीन के बने सभी समानों का बहिष्कार करे :भास्कर मिश्रा




(रवि मिश्रा /चम्पारण नीति) 
लौरिया ।चीन द्वारा किए गए विश्वासघात और सैनिकों पर हमले के बाद शुक्रवार को प्रखंड के क्षेत्र के धोबनी पंचायत के मलाही टोला गाँव  के भाजपा उतरी के मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा के दरवाजे पर भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।साथ ही विरोध भी किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि चीन के सारे इलेक्ट्रॉनिक समान और मोबाइल एप्लिकेशन तथा चीन से निर्मित अन्य समानों का पूर्ण बहिष्कार होना चाहिए। साथ में चीन की सभी कंपनियों को सरकार के द्वारा ब्लैक लिस्टेड करना चाहिए जो भारत में कारोबार नहीं कर सकें। भाजपा उतरी के मंडल अध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने कहा कि चीन के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मुनाफे का बाजार भारत है। भारत से होने वाले मुनाफे का इस्तेमाल चीन भारतीय सेना एवं भारत के खिलाफ करता है। जब हम सभी भारत वासी  कोरोनावायरस जैसे महामारी से लड़ सकते हैं तो हम सभी  चीन के समान के बिना भी जिंदा रह सकते हैं। मौके पर पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी, आईटी शेल संयोजक रबि मिश्रा, सह संयोजक रामबाबु यादव, बूथ अध्यक्ष माधो साह, शक्ति केन्द्र प्रभारी गोखुल यादव, भाजपा कार्यकर्ता संतोष मिश्रा, संदिप पणित,बिभव दिक्षित सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।