(आमोद दुबे, व्यूरो)
बांका:शराब बनाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार करना चांदन पुलिस के लिए भारी पड़ गया।रात आठ बजे से 11 बजे तक सेकड़ो की संख्या में तीर,धनुष,ढोल नगाड़े के साथ देवघर कटोरिया पक्की सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।काफी समझाने बुझाने के बाद किसी तरह जाम हटाया गया।लेकिन ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश व्याप्त है।
पटना के निर्देश पर सभी थानों को शराब बनाने वालों के खिलाफ एक अभियान चलाने का निर्देश था इसी अभियान के तहत सभी थानेदार द्वारा अपने अपने क्षेत्र में शराब बनाने वाले घरों में छापामारी करने का अभियान चला जिसमें चांदन कटोरिया पक्की सड़क के किनारे गोनोवारी लाइन होटल के सामने ढोकाडीह गांव में छापामारी करने गयी चांदन पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे।सन्देह होने पर पुलिस ने भाग रही एक महिला को पकड़ लिया।जिसके पास से शराब बनाने का सामान के साथ 7 लीटर देशी शराब भी बरामद किया गया था। पकड़ी गई महिला उषा मुर्मू का पति बाहर काम करता है।उषा के पकड़े जाने के बाद पूरे गांव की महिलाएं पुरुषों के साथ सड़क पर बैठ गयी। जिससे करीब तीन घण्टे तक आवागमन बाधित रहा।
बाद में चांदन थानाध्यक्ष श्रवण कुमार,कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार चांदन बीडीओ दुर्गाशंकर के काफी समझाने बुझाने एंव गिरफ्तार महिला के जमानत कराने में मदद करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। सुबह गिरफ्तार महिला को बांका जेल भेज दिया गया है।

