बाइक से गिरकर महिला जख्मी


   कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट ।
कटोरिया बांका मुख्य सडक  मार्ग  पर कटोरिया थाना क्षेत्र के आरपाथर मोड़ के पास बाइक से गिरने से एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला बौंसी थाना क्षेत्र के बसलेटवा गांव के श्रीराम ठाकुर की पत्नी रीता देवी (23 वर्ष) बताई गई है। जख्मी महिला को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ बिनोद कुमार एवं रविन्द्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत को देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने देवर अजय कुमार के साथ बाइक से सुईया थाना क्षेत्र के ढकना गांव स्थित अपने मायके से ससुराल जा रही थी। इसी दौरान आरपाथर के पास महिला को नींद आ गई और असंतुलित होकर बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। फिलहाल महिला का इलाज देवघर के एक अस्पताल में कराया जा रहा है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post