पत्नी ने पति पर अश्लील वीडियो बना कर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

पत्नी ने पति पर अश्लील वीडियो बना कर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप


आमोद दुबे ,व्यूरो ।
बांका:पंजवारा थाना के जबलपुर ग्राम निवासी अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला ने अपने शौहर द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला के साथ उसके मायके के परिजन भी मौके पर थाना पहुंचे थे। शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला चांदनी ने बताया कि उसका मायका झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट में है करीब 11बर्ष पूर्व उसकी शादी संबलपुर निवासी मोहम्मद आलम के साथ हुई थी। उसे दो बेटे एवं दो बेटियां हैं ।उसका पति कोई काम धंधा नहीं करता है, और बराबर शराब पीता है। वह खुद दूसरे के घर में चौका बर्तन करके अपना और अपने बच्चे का पेट पाल रही है। शराब के नशे में वह आए दिन उस पर गैर मर्द के साथ संबंध का आरोप लगाते हुए मारपीट किया करता है। शनिवार देर रात उस महिला को उसके पति ने उसे अर्धनग्न रस्सी से बांधकर बुरी तरह पिटाई की और उसके बाल भी काट दिए। रविवार सुबह भी उसने दरिंदगी की हद पार करते हुए लोहे का सरिया गर्म कर उसके शरीर मे कई जगह जला कर   जख्म कर दिया। जिसके बाद उसकी सूचना उसने अपने मायके वालों को भी सूचना पाकर महिला की मां, भाभी और भाई सबलपुर स्थित घर पर पहुंचे।
अपने मैके के सदस्यों को साथ लेकर वह पंजवारा थाना पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके पति द्वारा उसे अर्धनग्न कर उसका वीडियो भी बना रखा गया है। जिसे वह सोशल मीडिया में डालकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।