दहेज को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी !


कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट ।
कटोरिया थाना क्षेत्र के बस माता पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर 
वीते रात्रि  दहेज में मोटरसाइकिल नही देने पर  लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
घटना के संबंध में  मृतका के पिता के फर्द बयान पर  कटोरिया थाना में दामाद शनिचर पुझार के विरुद्घ हत्या का मामला दर्ज किया है ।जानकरी के अनुसार मृतका की शादी पांच वर्ष पूर्व कटोरिया थाना क्षेत्र के बनपुर गांव के बिनो पुझार के पुत्र शनिचर पुझार से हुई थी। जिसमें उसे तीन वर्ष का पुत्र भी है। लेकिन शादी के बाद से ही मृतका को पति द्वारा मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार रात्रि पति द्वारा गुस्से में आकर पत्नी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। साथ ही शव को घर से थोड़ी दूरी पर जंगल में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने शव को देखकर हो-हल्ला किया। साथ ही घटना की सूचना कटोरिया पुलिस एवं मृतका के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने सहयोगी सअनि भूषण सिंह, सरबी कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा  मामले को छानबीन करते हुए मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। साथ ही मौके से पति को गिरफ्तार कर लिया गया ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post