कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के सुरंगी गांव के लक्ष्मण यादव हत्याकांड में शुक्रवार को एक नामजद आरोपी को कटोरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी गांव का ही बसंत यादव बताया गया है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व सअनि भूषण सिंह कर रहे थे। उक्त गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 114/20 के तहत हत्या का मामला दर्ज था। बता दें कि गत चार जून को भूमि विवाद में बनियाकुरा (सुरंगी) गांव के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से गंभीर रूप से जख्मी लक्ष्मण यादव की मौत इलाज के दौरान रांची में हो गई थी। फिलहाल कटोरिया पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Tags
आप का शहर /जिला
