असमंजस के बीच कांवरिया पथ का एसडीएम ने किया निरीक्षण


आमोद दुबे व्यूरो ।
बांका:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू हो सकेगा या नहीं  इसी असमंजस के बीच बांका के एसडीएम मनोज कुमार चौधरी में कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने या नहीं होने की बात अलग है। लेकिन कांवरिया पथ को शुरू होने के आदेश मिलने से पूर्व ही चुस्त दुरुस्त करना हमलोगों की जबाबदेही है। प्रखंड के इनारावरण के पास कांवरिया पथ में प्रवेश करते ही उन्होंने जगह-जगह रुककर कांवरिया पथ का निरीक्षण किया और सड़क पर बने गड्ढे और कांवरिया पथ के किनारे अतिक्रमण को मुख्य रूप से अपना निशाना बनाया। साथ चल रहे बीडीओ दुर्गाशंकर,सीओ शंभू शरण राय और थाना से धुरंधर सिंह लगातार एसडीओ के आदेश पर कांवरिया पथ के किनारे दुकानदारों द्वारा कांवर स्टैंड के नाम पर अतिक्रमण को हटाते देखे  गए । हड़खार धर्मशाला में कोरोना मरीज मिलने से और आज तक धर्मशाला का सेनेटराइज नहीं होने के कारण अनुमंडल अधिकारी धर्मशाला के अंदर नहीं जा सके। और अविलंब इसे  सेटेलाइट कराने का आदेश दिया। झाझा,पटनिया होते हुए सभी पदाधिकारी दुम्मा सीमा  तक गए।जहां पथ निर्माण विभाग द्वारा तोरण द्वार की जर्जर हालत देख कर उसे दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।जबकि रास्ते मे आम लोगो ने पानी बिजली की समस्या भी रखी। कई जगह अतिक्रमण को हटाया गया और हटाने का आदेश दिया गया। साथ ही साथ उन्होंने कांवरिया पथ  कई जगह गड्ढे दूर करने की व्यवस्था, 
चापानल की व्यवस्था, और अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बांका जिले में कांवरिया पथ सबसे लंबा होने के कारण इसकी तैयारी तुरन्त  नहीं हो सकती  है। इसलिए हम लोगों को इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी। वैसे देवघर मंदिर खुलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इसलिए श्रावणी मेला पर अभी भी ग्रहण लगा हुआ है। पूरे कांवरिया पथ पर कहीं भी किसी प्रकार की तैयारी नहीं चल रही है। और पूरा कांवरिया पथ सुनसान पड़ा हुआ है। प्रशासनिक शुरुआत को देखते हुए कुछ दुकानदार भी कांवरिया पथ पर दिखने लगे। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post