दुष्कर्म के मामले का फरार आरोपी धराया

दुष्कर्म के मामले का फरार आरोपी धराया


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट ।
कटोरिया थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव से कटोरिया पुलिस द्वारा बीते शुक्रवार रात्रि दुष्कर्म के मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी बाराकोला गांव के कमल यादव का पुत्र भैरो यादव बताया गया है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार कर रहे थे। जानकरी के अनुसार कटोरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी अपने घर में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को बांका जेल भेज दिया गया है।