बांका :कलयुगी बेटे ने मां को पीटपीट कर मार डाला,पिता ने भाग कर बचाई जान !



(आमोद दुबे व्यूरो ।)
बांका: जिले के जयपुर बाजार में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। यह दुखद घटना शुक्रवार तीन बजे शाम  जयपुर बाजार की है। बंद घर में बूढ़ी मां पदमा देवी (60) बैठकर टीवी देख रही थी। इसी बीच  पुत्र पवन मंडल ने दीवार फांद घर में प्रवेश कर ईट से चेहरे पर बुरी तरह वार करने के बाद गला घोट कर अपनी मां मार डाला। दीवार फांदते देख हत्यारे की पत्नी पूनम देवी ने गांव में जाकर घटना सूचना ग्रामीणों को दिया।  जब तक ग्रामीण आते युवक मां की हत्या के  बाद अपने पिता रामकृष्ण मंडल ढूंढ रहा था। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बिजली पोल से बांध दिया।सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक रमेश चौधरी एवं मैनेजर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्यारोपी को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से पूरा समाज स्तब्ध है।मृतक पदमा देवी अपने दोनों बेटे एवं पति से भी अलग रहती थी।  बड़ा बेटा मुंबई में काम करता है। जबकि छोटा हत्यारा बेटा पवन लॉकडाउन में घर वापस आया था।थानाध्यक्ष  और निरीक्षक मैनेजर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पिता रामकृष्ण यादव के बयान पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही मृतक के लाश को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है।

Previous Post Next Post