कटोरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

कटोरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान


 कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
   कटोरिया पुलिस द्वारा बाजार के देवघर रोड स्थित एसबीआई  बैंक के सामने सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनि रंजीत कुमार रंजीत कर रहे थे। इस दौरान दो पहिये वाहनों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो पहिये वाहनों के कागजात, डिक्की, इन्सुरेंस, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस, चालकों के हेलमेट आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना गाड़ी के कागजात एवं  अन्य गड़बड़ी के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। उनसे जुर्माना वसूला गया।  इस दौरान कुल तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।। इस अभियान से दो पहिये वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर सअनि विपिन यादव सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल थे।