कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया-बांका बॉर्डर पर कटोरिया थाना क्षेत्र के ओढ़नी जलाश्य के किनारे से कटोरिया पुलिस द्वारा मारपीट एवं मछली लूट के मामले के दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार में थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के तस्लीम अंसारी के पुत्र पलटू उर्फ रियाज अंसारी एवं नियामत अंसारी के पुत्र कुतुबुद्दीन अंसारी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बांका थाना क्षेत्र के ओढ़नी जलाश्य के किनारे मछली के पालन संवेदक शशि शेखर के साथ मारपीट करते हुए दो क्विंटल मछली लूट ली गई थी। जिसको लेकर दोनों के विरुद्ध बांका थाना में कांड संख्या 483/20 दर्ज था। इधर बांका पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त दोनों द्वारा कटोरिया थाना क्षेत्र के ओढ़नी जलाश्य के किनारे मछली का जाल लगाया गया है। जिसकी सूचना कटोरिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सदलबल मौके पर पहुंचकर दोनों को जाल समेत गिरफ्तार कर लिया। कटोरिया पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार आरोपियों को बांका पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
