क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक द्वारा नर्सरी का उद्घाटन

क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक द्वारा नर्सरी का उद्घाटन


आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट
बांका: (चांदन)जिले के चांदन प्रखंड के पांडेयडीह, गोड़ियारी पक्की पथ के किनारे वन विभाग की जमीन पर बने नर्सरी का उद्घाटन क्षेत्रीय मुख्य वन  संरक्षक भागलपुर अभय कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस नर्सरी में पत्रकारों  से बातचीत करते हुए वन संरक्षक भागलपुर द्वारा बताया गया कि बांका जिले में पेड़ लगाने के  लक्ष्य का 70% काम पूरा कर लिया गया है। और शेष काम को भी जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। यहां की नर्सरी प्रत्येक घरों को सहजन और आंवला का एक एक पेड़ मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। जिससे लोगों को बीमारी से बचाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी बचाकर रखने में मदद मिल सके। इसके अलावा जो भी पौधे लोग लेना चाहे 10 रु सरकारी दर से प्राप्त कर सकते हैं। यहां तक की पौधों के बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर ग्रामीण हाट में भी इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस अवसर पर बांका वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि बांका जिले में चांदन की नर्सरी सबसे उत्तम है, फिर भी यहां पानी की व्यवस्था नहीं रहने के बावजूद पौधों की संख्या और इसकी गुणवत्ता अच्छी है। यहां हर प्रकार के पौधे लोगों को उपलब्ध हो सकेंगे। पहले लोग देवघर और बांका जाकर पौधा उपलब्ध करते थे। अब घरों पर ही मिलेगी। और उसके रखरखाव की व्यवस्था भी वन विभाग लोगों को बता कर करवाएगी। इसके अलावे उन्होंने कहा कि अब वनों से अतिक्रमण हटाने के साथ साथ खाली जमीन पर पेड़ लगाए दिया जाएगा। इस अवसर पर बांका जिले के सभी रेंजर, वनपाल एवं अन्य वन विभाग के कर्मचारी, महिला, पुरुष उपस्थित थे। बड़ी संख्या में वन देवी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर वन संरक्षक अभय कुमार वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने इस नर्सरी में काम करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया और उन्हें मास्क लगाकर काम करने को और कोरोना के बचाव के लिए सभी तरह के उपायों को ध्यान में रखते हुए अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सतर्क करने को कहा।


 साथ ही पूरे।परिसर में सभी पौधों का अवलोकन किया।यह नर्सरी 6 एकड़ की विशाल भूखंड पर बनाया गया है। जिसमे मुख्य रूप से वनपाल चांदन अशोक कुमार झा की भरपूर योगदान रहा है।