कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट ।
कटोरिया थाना क्षेत्र के करुआपाथर गांव में गुरुवार को हुई बगल गांव नऊआडीह के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट के मामले में कटोरिया पुलिस ने शुक्रवार को छह नामजद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार में एक पक्ष से नउआडीह गांव के बंगाली यादव के तीन पुत्र उमेश यादव, रामजी यादव व रमेश यादव जबकि दूसरे पक्ष से गणेश यादव के पुत्र राजकिशोर यादव, छेदी यादव के पुत्र हितेश यादव एवं गुल्ली यादव के पुत्र प्रकाश यादव शामिल है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी अपने-अपने घर में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने सहयोगियों के साथ छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

