कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
सुईया थाना क्षेत्र के तेतरिया पंचायत अंतर्गत हथियापाथर (बलसारा) कब्रिस्तान में रविवार को एक अजगर सांप निकला। जिसे वन विभाग द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया। जानकारी के अनुसार पंचायत के पंसस डॉ नवाब अंसारी के नेतृत्व में समुदाय के लगभग सौ लोगों द्वारा कब्रिस्तान में सफाई अभियान चलाया जा रहा था। सफाई के दौरान एक झाड़ी के पास उक्त अजगर बैठा हुआ था। जिसे देखकर हो-हल्ला किया तो आसपास के लोग भी इक्कठे हो गए। मामले की जानकारी पंसस द्वारा सुईया वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही सुईया फोरेस्टर सत्यदेव मंडल वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों द्वारा अजगर को अपने कब्जे में लेकर बोरी में रखा गया। साथ ही उसे बिहारो के जंगल में छोड़ दिया गया।

