बेलहर के आरजेडी विधायक रामदेव यादव ने क्षेत्रीय दौरा प्रारंभ किया।



  कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
 बेलहर विधायक रामदेव यादव ने चांदन  प्रखंड के विभिन्न गांवों में दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं अवगत हुए। विधायक श्री यादव ने उत्तरी वारने पंचायत के मथुरा मोड़, दुमहान, बगरा, नावाडीह, भैरोगंज आदि गांव का दौरे के दौरान बिजली, पानी, सड़क,राशन कार्ड जैसे बुनियादी समस्याओं पर ग्रामीणों ने गंभीरता से चर्चा की। बैठक में ग्रामीणों ने विधायक को गर्मी में मुख्य रूप से पेयजल समस्या के अवगत कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की। इसके अलावा कई जगहों पर सड़क निर्माण की मांग भी रखी। विधायक ने पेयजल, बिजली व सड़क जैसी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को हरसंभव निदान किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख पलटन यादव, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव महासचिव  गिरधारी यादव पवन यादव  गेना लाल यादव  जय अमीर अंसारी सुरेश पासवान  सुखदेव यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तुलसी रजक, पूर्व प्रमुख बेचू यादव सहित भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थें।
Previous Post Next Post