एसएसबी के जवानों ने किया पौधारोपण


          कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
  एसएसबी 16वीं वाहिनी कंपनी जमुई के कमान्डेंट विनय कुमार सिंह के निर्देशानुसार रविवार को एसएसबी सुईया के जवानों द्वारा  सुईया थाना क्षेत्र के आमाटील्हा के पास पौधारोपण किया गया। इस मौके पर एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय, एसएसबी सुईया के इंस्पेक्टर सिकन्दर कुमार शर्मा एवं वन परिसर पदाधिकारी सुईया सत्यदेव मंडल मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान एएसपी ने कहा कि जिले भर में जंगल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जवानों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। कहा कि हमारा काम सिर्फ वृक्ष ही नहीं है, बल्कि पौधों का देखभाल करना भी है। बताया कि एसएसबी के जवानों द्वारा  क्षेत्र में छह हजार से अधिक पौधा लगाया जा चुका है।  वहीं एसएसबी के इंस्पेक्टर ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार पारा मिलिट्री को दो घंटे के अंदर पांच लाख पौधारोपण का संकल्प के तहत कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया जाता है। साथ ही पौधों की रक्षा के साथ-साथ नक्सल प्रभावित इलाकों में एरिया डोमिनेशन भी चलाया जाता है। ताकि नक्सल का प्रभाव कम हो। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से बड़ी चीज है उसकी रक्षा करना।  इस मौके पर सुईया एसएसबी के अनि प्रेम कुमार, पंचायत के मुखिया पति भोला यादव, सरपंच पति कैलाश यादव, एसएसबी के जवान सुकुमार राय, जी बासुमतरी, कृपाल सिंह,श्रवण सिंह, रौशन कुमार, सुईया थाना सअनि मनोज कुमार, फॉरेस्ट विभाग के बासुदेव कुमार, सूरज कुमार, पवन कुमार ददनपाल, विकास कुमार सहित काफी संख्या में एसएसबी के जवान उपस्थित थे।
Previous Post Next Post