महिला के साथ बदसलूकी के मामले में मामला दर्ज


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
 कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवासी पंचायत के इनारावरण में एक महिला के साथ बदसलूकी के मामले में कटोरिया पुलिस द्वारा शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है। उक्त महिला देवासी गांव के जितेंद्र चौधरी की पत्नी चांदनी देवी बताई गई है। घटना को लेकर पीड़िता द्वारा कटोरिया थाना में आवेदन दिया गया था। जिसमें बताया गया था कि गत 25 जुलाई को वह  इनारावरण स्थित अपने नए मकान में अकेली थी। तभी देवासी गांव के सरयू यादव के पुत्र सुभाष यादव एवं स्व जगु यादव के पुत्र राजकुमार यादव बाइक से आवेदिका के घर आये और घर का दरवाजा बंद कर महिला के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। हो-हल्ला करने पर  आवेदिका का भाई अजय चौधरी दौड़कर आया। घर का दरवाजा बंद देख उसने शोर मचाया। जिसे सुनकर आवेदिका का पति, ससुर व देवर दौड़ कर आये। जिसकी जानकरी मिलते ही नामजद दोनों पीछे के दरवाजे से फरार हो गए। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Previous Post Next Post