ट्रक की टक्कर में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत

 ट्रक की टक्कर में एक छह वर्षीय बच्चे की मौत

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर सुईया थाना क्षेत्र के बलसारा मोड़ पर ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना के सहोड़ा गांव के ब्रजेश सिंह का पुत्र आर्यन सिंह के रूप में हुई है। घटना में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।  जख्मी में उसका पिता ब्रजेश सिंह (37 वर्ष) एवं बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के धौरी निवासी रंजीत सिंह (44) शामिल है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त तीनों बाइक पर सवार होकर धौरी से देवघर जा रहे थे।  इसी दौरान बलसारा मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। इधर घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिलते ही सुईया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय सदलबल मौके पर पहुंचे तथा तीनों को कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घटना में गंभीर रूप से जख्मी ब्रजेश सिंह को चिकित्सक द्वारा देवघर रेफर कर दिया गया। इधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। फिलहाल सुईया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post