1500 में रात भर बालू की छूट

 

बाँका:"एक ट्रैक्टर 1500 रुपया औऱ रात भर बालू की छूट" इसी तर्ज पर इन दिनों चांदन में खुलेआम बालू लूट की छूट चल रही है।इसमे चांदन थाने के इशारे पर सभी नदी घाट पर रातभर बालू माफिया, जिसमे कुछ चौकीदार भी वसूली अभियान चलाते है।यह धंधा रोजाना कांवरिया पथ के गोड़ियारी, बिहारो घोघाडाबर सहित गोपडीह, भेलगरों,कठोन,बांक,के घाटों सहित पूरे रास्ते से रात आठ बजे से सुबह 5 बजे तक चलता रहता है।कांवरिया पथ के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि रातभर ट्रेक्टर के कारण लोगो की नींद हराम हो गयी है।बालू ढुलाई से आम ग्रामीण भी काफी परेशान है।बालू माफिया द्वारा जो बात सामने आती है उससे यह पता चलता है कि 1500 में 1000 रु थानाध्यक्ष के पास जाता है। जबकि शेष बालू माफिया औऱ चौकीदारों के बीच वितरित होता है। इस प्रकार थाना क्षेत्र के सभी भागों में खुलेआम पुलिस के देखरेख में बालू का कारोबार फल फूल रहा है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नही है।वे इसका पता लगाकर दोषी के खिलाफ कार्यवाई करेंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post