कुएं में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

कुएं में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

 कुएं में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत मनियारपुर गांव में बुधवार सुबह एक 20 फीट के कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया है। उक्त युवक गांव के चंधारी यादव के 35 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक मंगलवार को अपने घर के बगल बथान में सोने के लिए गया था। इधर सुबह नहीं लौटने पर परिजनों ने बथान पर खोजने गए तो युवक को गायब पाया। खोजबीन के दौरान घर से बगल एक कुएं के पास युवक का चप्पल पाया। साथ ही एक चप्पल कुएं में देखा गया। ग्रामीणों द्वारा संदेह होने पर कुएं के पानी को पम्पिंग सेट से कम कर कुएं से रस्सी से युवक के शव को निकाला गया। इधर घटना की खबर सुनकर आस-पास के सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये। वहीं घटना की सूचना पाकर कटोरिया थाना से अनि रंजीत कुमार रंजीत सदल बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बाँका भेज दिया। घटना को लेकर मृतक की पत्नी सुनीता देवी के फर्द बयान पर कटोरिया थाना में यूडी केश दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments