बांका: (चांदन)बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने वर्चुअल सम्मेलन के जरिये चुनाव का आगाज किया। चांदन प्रखंड मुख्यालय के पांडेयडीह काली मंदिर के पास सामियाना लगाकर स्थानीय नावाडीह निवासी सह जदयू के जिला क्रीड़ा मंच अध्यक्ष रजत सिंहा के नेतृत्व में डिजिटल के माध्यम से जदयु कार्यकर्ता एवं आम लेगों ने मुख्यमंत्री के संवाद को सुना।वर्चुअल सम्मेलन के जरिये मुख्यमंत्री के द्वारा कई महत्वपुर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मास्क पहनने एवं सोशल डिसटेन्स की पालन करने की अपील किया।इन्होंने बताया लॉकडाउन में बाहर रह रहे पंद्रह लाख मजदुरों को बिहार लाया गया।मई एवं जुन माह में जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं बना था उनलोगों को भी राशन मुहैया कराई गयी।बिहार में कोरोना की रिकिवरी रेट 88.28 प्रतिशत है जो बिहार वासियों के लिए शुभ संकेत है।इन्होंने सम्मेलन के जरिये बिहार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया।इन्होंने कहा कि आज बिहार बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है।अनेकों पुल पुलिया का निर्माण किया गया,गांवो को शहर से जोड़ा गया ,सात निश्चय योजना के तहत गांवों मे स्वच्छ जल पहुंचाया गया ।शराब बंदी कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया गया।शराबबंदी से अपराध में काफी कमी आई है।प्रतिदिन डेढ़ लाख लोगो की कोरोना जांच किया जा रहा है।बिहार में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अन्य राज्यों से ज्यादा है।आज अपराध में बिहार का स्थान 23 वां है।स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहन राशी दिया जा रहा है।आने वाले समय में पुर्ण बहुमत से जदयु की सरकार बनेगी।वहीं दुसरी तरफ आम लोग सुबह 11 बजे से ही टीवी पर मुख्यमंत्री के संवाद को सुनते हुए दिखाई पड़ रहे थे।इस अवसर पर रजत सिन्हा,अरविंद पांडेय,अजय वर्णवाल, विनोद पांडेय,सहित सेकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...