सांसद पहुंचे कड़वामारनी, ग्रामीणों से वोट डालने की अपील

 सांसद पहुंचे कड़वामरणी, ग्रामीणों से वोट डालने की अपील 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया प्रखंड अंतर्गत घोड़मारा पंचायत के कड़वामारणी, लीलावरण,  निमावरण, धोबनी एवं तरगच्छा  के ग्रामीणों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में लिए गए वोट बहिष्कार के निर्णय को लेकर गुरुवार को बांका के सांसद गिरधारी यादव अपने कार्यकर्ताओं कड़वामारणी गांव पहुंचे। सांसद नदी में पैदल पारकर ग्रामीणों से मिलने पहुंचे।  सांसद ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या बहुत बड़ी है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निदान के लिए वे प्रयासरत है। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। साथ ही गांव स्थित नदी में मुख्यमंत्री सेतू योजना से बने आधे-अधूरे पुल एवं गांव को जोड़ने वाली पक्की सड़क निर्माण की ओर प्रधानमंत्री योजनाओं से पहल करने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर इसका रिजल्ट देखने मिल जाएगा।  मौके पर ग्रामीणों ने कहा किग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में गांव टापू बन जाता है।  सबसे बडी परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं सहित प्रसूति एवं गर्भवती महिलाओं अथवा किसी भी तरह की आकस्मिक घटना में मरीजों को गांव से अस्पताल ले जाने के समय होती है। क्योंकि नदी की गहराई होकर एंबुलेंस के साथ-साथ कोई  भी चार पहिया वाहन को पार करना असंभव होता है। ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया ऐसी स्थिति में कई बार आकस्मिक घटना घट चुकी है। इसके अलावा गांव वासियों को भी बरसात के दिनों में बाजार अस्पताल प्रखंड या जिला जाने के लिए नदी पार करना पड़ता है। जो किसी जंग के जीतने से कम नहीं होता है। ग्रामीणों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तक पुल एवं सड़क का टेंडर जारी होने के बाद ही मतदान में भाग लेने की बात कही गई। इस मौके पर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार साह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जमालुद्दीन, कमल यादव, ग्रामीण अनिरुद्ध मंडल, ज्योतिष मंडल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post