पोखर में डूबने से एक महिला की मौत

 बांका (बाराहाट):बाराहाट थाना क्षेत्र के धर्मडिहा  गांव मैं एक महिला की पानी में डूबकर मौत हो गई जानकारी के मुताबिक गायत्री देवी उम्र 35 साल बुधवार को दोपहर  कपड़ा धोने के लिए गांव स्थित बगल के धर्मडिहा बांध  गयी हुए थी। बांध से गुजर रहे ग्रामीणो ने कुछ देर बाद महिला का शव पानी में तैरते देखा तो शोर मचाना शुरू किया देखते ही देखते खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। गांव वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका का शव बरामद कर  परिजन को दिया। उसके बाद मृतका के पुत्र ने महिला को  उपचार हेतु गोड्डा अस्पताल ले गया ।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका  के पति  भोला पंडित का निधन 4 वर्ष पूर्व भी हो चुका था। मृतक को 2 पुत्र हैं कमलेश पंडित विनोद पंडित एवं पुत्री चांदनी देवी घटना के बाद सभी का रो रो कर बुरा हाल है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post