बड़े भाई ने कुल्हाड़ी और फरसा से मारकर छोटे भाई को किया जख्मी


   

   बड़े भाई ने कुल्हाड़ी और फरसा से मारकर छोटे भाई को किया जख्मी

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव में बीते रात्रि दो सहोदर भाइयों के बीच गोहाल में जानवर बांधने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में छोटा भाई प्रमोद कुमार यादव पिता डोलती यादव ग्राम जमुआ को फरसा एवं कुल्हाड़ी से मारकर  किया गंभीर रूप से जख्मी । जख्मी का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर प्रमोद यादव के बयान पर कटोरिया थाना में बड़े भाई जय कांत यादव एवं भाभी सुरजी देवी के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में आवेदन में बताया कि बीते रात्रि गगोहाल के दीवाल के सटे जानवर बांधने लिए खचट्टागड रहा था। भाई को मना करने पर भाई एवं भाभी ने लाठी-डंडे कुल्हाड़ी एवं फरसा से मारकर जख्मी कर दिया ।बड़ा भाई दबंग किस्म का आदमी है और अपराधियों से सांठगांठ है वह बराबर धमकी देता है कि हम जैसा चाहते हैं वैसा करो । अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ेगा  कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई की अश्वासन दिया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post