बौसी में विवाहिता की संदेहास्पद मौत

बौसी में विवाहिता की संदेहास्पद मौत


 बांका (बौसी):बौसी प्रखंड के कुसियारी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता प्रीति कुमारी की ससुराल में संदेहास्पद मौत हो गई। मृतका के भाई बंसी कुमार ने अपने ही बहन के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए बराबर मारपीट करते थे। और बुधवार की देर शाम उसकी हत्या कर दी गई। मामला हत्या का है या आत्महत्या का है यह तो लाश के पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ससुराल पक्ष का कहना है कि मृतिका रूपेश कुमार मांझी की पत्नी प्रीति कुमारी की लाश बुधवार को शाम अपने घर में फांसी से टंगी हुई पाई गई। उस वक्त उसकी सास लिखो देवी बहियार में घास काटने गई थी। घर लौटी तो बहू के शव को देखकर परिजनों ने शव को उतार कर बेड पर लेटा दिया। हालांकि इस बात की जानकारी आस-पास के गांव वालों को नहीं हुई। जिससे कारण मामले पर आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बौंसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अनि सुधीर कुमार, नंदलाल राम, मनीष कुमार ने शव को जब्त कर लिया। मृतका के भाई बंसी कुमार ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व 2013 में उसकी बहन की शादी हुई थी जिसे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनमें बड़ी बेटी मौसम कुमारी 6 वर्ष एवं बेटा सत्यम कुमार 4 वर्ष शामिल है। मृतका का मैके रनगांव था। मृतका के भाई ने  ससुराल वालों पति एंव सास  पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पति रूपेश कुमार मांझी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, और लॉकडाउन लगने के बाद कुशियारी गांव में आकर रह रहा था। घर में पति एवं सास के अलावा बच्चे रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के अनुसार ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


Post a Comment

0 Comments