दो वारंटीयों को किया गया गिरफ्तार
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक दिन वारंटयों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। बीते रात्रि दो वारंटीयों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी के दौरान दो अलग-अलग गांव में छापामारी कर वर्षो से फरार लाल वारंटी थाना क्षेत्र के भलुआकुरा गांव के यशवंत यादव के पुत्र दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया हें। जबकि दूसरी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के देवासी पंचायत अंतर्गत बलुआ गांव के बाबूलाल यादव के पुत्र श्रीधर यादव को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया गया।। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं अवर निरीक्षक रंजीत कुमार दल बल के साथ छापामारी अभियान में शामिल थे। इस कार्रवाई से वारंटी में हड़कंप मचा हुआ है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...