कटोरिया में 40 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

 कटोरिया में चालीस कार्टून विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी  गिरफ्तार 


कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

  कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर इनारावरण नागराज होटल के निकट बुधवार को एक  पिकअप वैन से 40 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को कटोरिया पुलिस ने गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया । मिली जानकारी के अनुसार  बेलहर एसडीपीओ  प्रेमचंद्र सिंह को  गुप्त सूचना मिली  कि झारखंड धनबाद से एक पिकअप वैन गाडी में  भारी मात्रा में  अंग्रेजी शराब के साथ पिकअप वैन गाड़ी आ रही है । सूचना मिलते ही एसडीपीओ के निर्देशा नुसार कटोरिया थानध्यक्ष राजेश कुमार के अलावे अवर निरीक्षक महेश झा, प्रशिक्षु दरोगा मंटू कुमार के साथ इनारावरण पहुंचे वहां पहुंचते ही वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ कर दिया ।थोड़ी देर के बाद देवघर की ओर से एक पिकअप वैन गाड़ी आ रही थी । पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख  चालक सह  शराब  कारोबारी गाड़ी छोडकर भागने में कामयाब हुए। कटोरिया पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर गाडी तलाशी के दौरान चालीस कार्टून अंग्रेजी शराब कैप्टन ब्लू 180m बरामद हुआ ।मौके से कारोबारी को कटोरिया पुलिस ने धर दबोचा।गिरफ्तार कारोबारी  द्वारा पुलिस के समक्ष  बयान देते हुए कहां धनबाद से  भागलपुर शराब लेकर जा रहे थे। कारोबारी की पहचान मोहम्मद शमशेर पिता अब्दुल सत्तार ग्राम कोटाल अड्डा थाना तोपचानची जिला धनबाद बताया । कटोरिया पुलिस ने मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्कर को बांका जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वाले और पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post