कटोरिया में भाजपा विधायक का किया गया भव्य स्वागत फूल मालाओं से लाद दिया गया ।
कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रत्याशी डॉक्टर निक्की हेंब्रम का जीत के खुशी में बुधवार को कटोरिया बाजार में भव्य स्वागत किया गया ।उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। जगह जगह आतिशबाजी कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाई बांटे रंग गुलाल उड़ाए। नवनिर्वाचित सदस्य ने कटोरिया बाजार के चारों मुख्य सड़क मार्गों पर घूम घूम कर मतदाताओं से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज जीत का श्रेय आप सभी कार्यकर्ता एवं मतदाताओं का ही है ।उन्होंने कहा कि मुझे हर जाति के लोगों ने मतदान किया है ।मुझे जो मतदान दिया उनका भी मैं विधायक हूं और जो मेरे पक्ष में मतदान नहीं किए उनका भी में विधायक हूं ।मुझे किसी से कोई शिकायत नही हें। में कटोरिया विधानसभा के मतदाताओं से अपील करती हूं कि मुझे किसी भी समय कोई संकट के घडी में याद कीजिएगा । में सेवा देने के लिए 24 घंटा तत्पर रहूंगी ।आप लोगों के सहयोग से दस साल के बाद कटोरिया में कमल फुल खिला है। इसके लिए सारे कार्यकर्ताओं को मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं मेरे ससुर जी। द्वारा जो भी अधूरा काम छुट गया हैं। उसे मैं हर संभव पुरा करने का प्रयास करूंगी। मुझे कटोरिया विधानसभा को बिहार में विकसित विधानसभा बनाना है । विकास की गंगा बहा देंंगे। इसके लिए मुझे जो भी करना होगा मैं करने के लिए तैयार हूं। इस मौके पर कटोरिया युवा मंडल अध्यक्ष सन्नी कुमार चौधरी, छोटू वर्णमाला, शेरू बरनवाल, संतोष सुमन अमन कुमार संदीप कुमार शैलेंद्र यादव प्रदीप यादव कुंदन सिंह मीरा पांडे गौतम केसरी नीरज केसरी सहित भारी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता बिजय जुलूस में जश्न मना रहे थे।
