बांका:बांका गांधी चौक पर गुरुवार दोपहर उस वक्त जबरदस्त हंगामा हो गया।जब एक पुलिसकर्मी द्वारा एक ऑटो चालक को एक थप्पड़ जड़ दिया गया। उसी को देख सभी ऑटो चालक एंव स्थानीय लोग एक होकर उस सिपाही पर टूट पड़े किसी तरह अपने वाहन में चुपचाप छिप गए और कुछ आरक्षी के आने के बाद किसी तरह जान बचाया जा सका।घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक सिपाही ने एक ऑटो चालक को हाथ देकर रोकने का इशारा किया।पर ऑटो चालक द्वारा बीच सड़क पर भीड़ भाड़ के कारण थोड़ी दूर जाकर ऑटो खड़ा किया। इसी बात से आक्रोशित आरक्षी ने ऑटो चालक को थप्पड़ मार दिया।हंगामा इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए लोगो यातायात तक बाधित हो गया।और हंगामा बढ़ता देख लोग अपने अपने घरों और दुकानों में ही दुबके रहे।
हंगामा को देख औऱ भी पुलिस बल के साथ कई वरीय पुलिस पदाधिकारी के आने के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया गया।कई घण्टे तक अफरातफरी के बाद माहौल पहले की तरह हो सका।
