एसडीएम ने किया छठ घाट का निरीक्षण

 बांका:छठ पूजा की तैयारी को लेकर एसडीएम बांका मनोज कुमार चौधरी द्वारा शुक्रवार सुबह चांदन प्रखंड के कई छठ घाट का निरीक्षण किया। और पदाधिकारियो औऱ स्वंय सेवी संस्था के सदस्यों को कई दिशानिर्देश भी दिया। एसडीएम द्वारा मुख्यालय के मुख्य रूप से सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले कलुआ घाट का सबसे पहले निरीक्षण किया गया।जहां हाल ही में काफी पानी होने के कारण एक युवक की डूबने से मौत हो गयी थी।उस घाट पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही आने जाने के रास्ते रोशनी की व्यवस्था के साथ सफाई व्यवस्था को अविलम्ब चुस्त दुरुस्त करने का आदेश दिया।ज्ञात हो कि लगातार कई बर्षो से इस घाट पर सारी व्यवस्था बेलफेयर सोसायटी द्वारा कराया जाता है। इसके अलावे गौरीपुर छठ घाट का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियो से अपने अपने क्षेत्र में लोगो को जागरूक करने औऱ कोरोना के नियम का पालन करते हुए मास्क लगाने,औऱ घाट तक आने जाने के क्रम में शारीरिक दूरी का पालन करने की बात भी कही।इस दौरान बीडीओ दुर्गाशंकर, सीओ प्रशांत शांडिल्य, पु अ नि खुर्शीद आलम,चांदन मुखिया छोटन मंडल,गौरीपुर मुखिया पति कालेश्वर यादव, जयनन्दन सिंह सहित कई स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एंव लोग उपस्थित थे।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post