बांका:बांका जिला छात्र
जदयू अध्यक्ष प्रखंड के नावाडीह निवासी रजत कुमार सिंहा का मंझला भाई बुधवार से अचानक गायब हो गया है। काफी खोजबीन के बाबजूद उसका कोई पता नही लगने के बाद परिवार के लोगो ने इसकी लिखित रूप से आवेदन थाने को भी दे दिया है। रजत कुमार सिंहा व स्वजनों ने बताया कि 19 वर्षीय आकाश सिंहा गुरुवार की शाम 4 बजे जैकेट का चैन की मरम्मत कराने जाने की बात कहते हुए घर से चांदन बाजार गया था। जो अब तक वापस घर नहीं लौटा है। आकाश की खोजबीन में परिवार सहित कई मित्र दिन रात जुटे हुए हैं। उसने अपने मोबाइल का सीम भी खोलकर घर में ही रख दिया जिससे उसे ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है। आकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना मे दर्ज करा दी गईं हैं। इस संबंध मे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जिला अध्यक्ष के भाई को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। आकाश सिंहा की गुमशुदगी की खबर के बाद उसके घर पर मिलने वाली की लगातार भीड़ हो रही है।किसी को भी चुनाव के बाद गायब होने की घटना पर कुछ भी समझ नही आ रहा है। वही परिवार के लोगो की भी लगातार परेशानी बढ़ रही है।माँ का रो रो कर बुरा हाल है।
