मारपीट की घटना में एक जख्मी

 मारपीट की घटना में एक जख्मी 

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथावारी पंचायत अंतर्गत आसनातरी गांव में शुक्रवार को पका हुआ धान के फसल में जबरन पानी खोल देने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी  होने का मामला सामने आया हें। जख्मी  लालो यादव  पिता  उमा यादव का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में कटोरिया थाना में लालो यादव के बयान पर गांव के ही पप्पू यादव पिता उमा यादव एंव पिता लालो यादव के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है । दिए गए आवेदन में बताया है कि शुक्रवार सुबह पका हुआ धान के खेत में फसल बर्बाद करने की नियत से नामजद अभियुक्तों ने जबरन धान के खेत में पानी खोल दीया। जब उसे पूछने गया कि क्यों मेरे खेत में पानी खोल दिया इतना सुनते ही  गाली गलौज करते हुए नामजद अभियुक्तों ने लाठी डंडे से मार कर जख्मी कर दिया और धमकी भी दिया कि अगर मेरे विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया तो पूरे परिवार को जान से मार कर फेंक देंगे ।इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में हें।घटना के संबंध में कटोरिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार से पुछने पर बताया कि आवेदन मिला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post